ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बेलघर थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए। मारे गए माओवादियों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
मुठभेड़ के बाद एक माओवादी की पहचान ओडिशा के टॉप माओवादी नेता गणेश उइके के रूप में की गई है,
जिस पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से सुरक्षाबलों को वांछित था और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त अभियान चलाया गया था, इसी दौरान मुठभेड़ हुई। आगे की कार्रवाई जारी है।











Users Today : 45
Users This Year : 24819
Total Users : 37412
Views Today : 82
Total views : 73611