मिर्जामुराद। स्वर्गीय बाबू रामखेलावन सिंह स्मृति राज्य आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को खोचवा गांव (रूपापुर) के सूर्या पार्क मैदान पर आरम्भ हुआ। जी. बी पंथ क्रिकेट एकेडमी भदोही और शिवपुर क्रिकेट अकादमी वाराणसी के बीच 20-20 ओवरो का खेला गया जिसमे शिवपुर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया जिसमें भदोही ने 20 ओवरों में 122 रन बनाया जिसमें अभिषेक ने 33 रन और कैफ ने 32 रन बनाया।
शिवपुर के तरफ से अजीत यादव ने 36 रन देकर 4 विकेट लिये। जवाब में शिवपुर क्रिकेट अकादमी ने सभी विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी जिसमें अहमद ने 54 रन और अजीत यादव ने 26 रन बनाया। भदोही की तरफ से दीपचंद यादव ने चार विकेट और सौरभ 3 विकेट लिए इस तरह से भदोही ने यह मैच 14 रन से जीत लिया।
इस टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए भाजपा नेता डॉक्टर अशोक राय मुख्य अतिथि के रूप में थे अंपायर विकास सिंह और माकीर अली थे।कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधान विधान सिंह ने आए हुए अतिथि का स्वागत किया।











Users Today : 35
Users This Year : 24809
Total Users : 37402
Views Today : 67
Total views : 73596