मिर्जामुराद। गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।महाविद्यालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।संजीव सिंह गौतम ने कहां की अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपने विचार, व्यवहार और कार्यशैली से देश को नई दिशा दी।वे एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील कवि और सशक्त वक्ता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा एमएलसी धर्मेन्द्र राय के प्रतिनिधि डॉ. वंशराज पटेल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामजी यादव, गोलू यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इस तरफ चक्रपानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में अटल जी की जयंती मनाई जहां भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने भाजपा नेताओं के साथ अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किये।इस अवसर पर विद्यालय में भाजपा कार्य समिति सदस्य उपेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक राजनाथ दुबे, बूथ अध्यक्ष दीपक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश सिंह, अमित और रमेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।











Users Today : 55
Users This Year : 24829
Total Users : 37422
Views Today : 93
Total views : 73622