डीडीयू नगर
डीडीयू मण्डल के आरा-गढ़हनी सेक्शन में मंगलवार को प्रातः टेªन संख्या 63369 आरा-सासाराम मेमू पैसेंजर एक ट्रैक्टर से टकरा गया। घने कोहरे के बीच चालक ने लगातार दी जा रही सीटी को अनदेखा कर अपराधपूर्ण तरीके से ट्रैक पार करने का प्रयास किया।
चालक व मालिक की पहचान कर उनकी खोजबीन जारी है। वाहन चालक द्वारा इस अपराधपूर्ण कृत्य के लिए रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
जिस स्थान पर ट्रैक पार करने का प्रयास किया गया वह स्थान किसी भी तरीके से ट्रैक पार करने के लिए उपयुक्त नहीं है और न कभी अधिकृत रहा है। ऊंचाई चढ़कर जबरन ट्रैक पार करने का प्रयास करते हुए स्वयं अपनी और ट्रेन यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाली इस घटना के लिए ट्रैक्टर चालक पूरी तरीके से स्वयं जिम्मेदार है।
इस घटना को लेकर ट्रेन यात्रियों में स्थिति सामान्य रही और उन्हें कोई असुविधा नहीं हुई।
रेलवे इंजीनियरिंग टीम की त्वरित कार्रवाई से 10ः18 बजे ट्रैक साफ कर परिचालन बहाल किया गया। आरपीएफ की तत्परता से चालक का विवरण प्राप्त हुआ। लोको पायलट की सूझबूझ और आपात ब्रेक से चालक का जीवन बच सका।
सूचना मिलने के साथ ही संबंधित उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मंडल मुख्यालय से भी लगातार स्थिति की निगरानी की गई। रेलवे प्रशासन आमजन से अपील करता है कि रेलवे ट्रैक से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर रखें।
पैदल हो या वाहन से रेलवे ट्रैक हमेशा अधिकृत समपार से ही पार करें। ट्रैक पार करते समय सभी संकेतों एवं निर्देशों का पालन करें।
रिपोर्ट- अलीम हाशमी











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633