डीडीयू नगर
क्षेत्र के महादेवपुर गांव के खलिहान में रखा हंकार यादव के सात बीघा धान के बोझ में अराजक तत्वों द्वारा मंगलवार की भर में आग लगा दिए जाने से ढूंढो कर जल गया। इसकी जानकारी होने के बाद सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर किसी प्रकार काबू पाया।
क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी हंकार यादव गांव के ही जमींदारों से सात बिघा खेत बटाई पर लेकर खेती किया था। धान की कटाई कर गांव के ही तालाब के पास खलिहान में एकत्रित कर धान का बोझ मडाई के लिए रखा हुआ था। मंगलवार को करीब एट बजे अराजक तत्वों द्वारा तीन जगह अलग-अलग धान का बोझ रखा था। तीनो में आग लगा दी गई।
वही बगल में 15 विश्वा का रमाशंकर पटेल का पुआल भी जल गया।जिससे धान का बोझ धूं-धूं कर जल गया। भोर में जब ग्रामीण जगे तो आग की लपटें देख तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। गरीब परिवार के धान के एकत्रित बोझ में आग लगे को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने शासन प्रशासन से गरीब परिवार को उचित मुआवजा और आग लगने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633