ऑफिसों का चक्कर लगाता रहा फरियादी, शिकायत के 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, जिला पूर्ति अधिकारी दिए गैर जिम्मेदाराना बयान
चंदौली चन्दौली
बरहनी ब्लॉक के महारानी बाकरपुर के कार्ड धारकों ने चार माह का राशन कोटेदार पर डकार जाने का आरोप लगाया है।फरियादियों का कहना है कि कार्यालयों का चक्कर लगाता रहे। शिकायत के 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
जबकि इसकी शिकायत अधिकारियों सहित आईजीआरएस पर कई बार किया गया, लेकिन कोटेदार पर इसका कोई असर नहीं हुआ और अंगूठा लगवाकर राशन देने से मना कर दे रहा है।
वहीं गरीबों के इस राशन में जमकर घटतौली भी कर रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी मनीष बिक्रम ने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। पूछा जाने पर बताया कि एसडीएम सदर का मामला है, वही बता सकते है।
उनके इस बयान से सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पीड़ितों की शिकायत को वह कितने गंभीरता से ले रहे हैं। वहीं कोटेदार सुभाष कौशल ने बताया कि केवल एक महीने का राशन बकाया है
रिपोर्ट- अलीम हाशमी











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633