“अरविन्द कुमार मिश्रा” जनपद न्यायाधीश, “पवन कुमार गंगवार” जिलाधिकारी मीरजापुर व “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान जिला कारागार के बैरक, भोजनालय, जिला जेल परिसर व अस्पताल आदि का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
निरीक्षण के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु/बात प्रकाश में नही आयीं ।
इसी क्रम में मोर्चाघर स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर) का भी निरीक्षण किया गया, जहां पर सुरक्षा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सीय सुविधाएं, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, जलापूर्ति, विद्यालयी व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहनतापूर्वक अवलोकन करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
उक्त निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला कारागार अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहें ।







