मिर्जामुराद। सेवापुरी ब्लॉक के करधना गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में सोमवार को छात्र-छात्राओं के भविष्य के उन्नयन हेतु चलाए जा रहे कैरियर गाइडेंस फॉर स्टूडेंट पंख पोर्टल के माध्यम से कैरियर मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महानुभावों ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए
प्रोत्साहित एवं मार्ग दर्शन किया।मुख्य अतिथि पंख पोर्टल की जनपदीय नोडल एवं पी.एम.राजकीय बालिका की प्रधानाचार्य निशा यादव द्वारा छात्र-छात्राओं को कैरियर गाइडेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

छात्र-छात्राओं को बोली कि पूर्व ज्ञान का परीक्षण करते हुए कैरियर में सफलता प्राप्त करिये।विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह ने कहां की अपने अभिरुचि, अभिक्षमता, अनुशासन एवं धैर्य के साथ कठिन परिश्रम करिये सफलता अवश्य मिलेगा।
इस दौरान सेवापुरी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, आई.टी.आई चौकाघाट वाराणसी से अवध नारायण, प्रधान प्रतिनिधि जावेद अंसारी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार, शिक्षिका अंचला परमार, डॉ. मधुपर्णा मुखर्जी, शिव प्रताप तिवारी, संतोष कुमार, आदेश कुमार पूजा वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।











Users Today : 10
Users This Year : 24849
Total Users : 37442
Views Today : 11
Total views : 73643