मथुरा कथा वाचक अनिरुद्धचार्य द्वारा व्यास पीठ पर बैठकर पत्रकारों पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर मथुरा के पत्रकारों में रोष व्याप्त है हाथों में पट्टी लेकर अनिरुद्ध आचार्य मुर्दाबाद के नारे लगाकर पत्रकारों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा है पत्रकारों ने मांग की है की कथा वाचक अनिरुद्धचार्य पर एफआईआर दर्ज की जाए आज हाथों में तख्ती लेकर पत्रकार सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हुए और कथावाचक अनिरुद्धचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए

जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे पत्रकारों ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कर कथावाचक अनिरुद्धचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है वहीं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी आपको बता दे की कुछ दिन पूर्व वृंदावन में गौरी गोपाल आश्रम के कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य ने पत्रकारों को लेकर अप शब्द बोले थे कहा था
कि पत्रकार मंथरा का कार्य कर रहे हैं पत्रकार मेरी हत्या कर सकते हैं और पत्रकार किसी के भी सगे नहीं है यह लोग किसी पर भी कीचड़ उछाल देते हैं पत्रकारों का कोई भरोसा नहीं है करोड़ों रुपए में यह लोग बिक जाते हैं











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443