मिर्ज़ापुर
जिला कलेक्ट्रेट में DM के ऑफिस के सामने धरने पर बैठा परिवार. संतनगर थाने के “राहकलां समसदिया” गांव का रहने वाला यह परिवार गांव के यादव परिवार की दबंगई के कारण पिछले 6 महीने से घर नही जा पा रहा है.
परिवार का आरोप है कि जब थाने में शिकायत दर्ज करवाया तो पुलिस ने उल्टा इन्हें ही जेल भेज दिया. दबंगो ने घर पर लूटपाट किया. पति-पत्नी अपने चार बच्चों के साथ दर-दर भटक रहे है. बच्चों की पढ़ाई बंद है.
परिवार का कहना है थाने जा रहे है तो दरोगा ईश्वरचंद यादव बोल रहे है कि सुरक्षा पुलिस नही देगी. ये तो हाल है.







