महाराष्ट्र :
ठाणे की एक अदालत ने 2022 के हत्या मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को मंगलवार को 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जेजे शूटआऊट में उम्रकैद की सजा काट रहा है सुभाष ठाकुर।
ठाकुर को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का गुरु माना जाता है, उसे सोमवार को महाराष्ट्र की मीरा भायंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस ने उत्तर प्रदेश की फतेहगढ़ केंद्रीय जेल से हिरासत में ले लिया।
ठाकुर के खिलाफ फरवरी 2022 में पालघर जिले के विरार के मनवेलपाड़ा इलाके में ‘प्रॉपर्टी डेवलपर’ समय चौहान (32) की हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) के कड़े प्रावधान भी लगाए गए थे।
ठाकुर को सोमवार रात ट्रांजिट रिमांड पर विरार लाया गया था।मंगलवार को उसे ठाणे स्थित विशेष न्यायाधीश वी.जी. मोहिते की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 5
Total views : 73443