भारत में सड़क परिवहन व्यवस्था अब तेज तकनीकी बदलाव के दौर में प्रवेश कर रही है. केंद्र सरकार National Highways पर यात्रा को आसान, तेज और बिना रुकावट बनाने के लिए AI आधारित डिजिटल टोल सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, यह नई व्यवस्था 2026 के अंत तक देश के सभी नेशनल हाईवे पर लागू कर दी जाएगी.







