लखनऊ में 1090 चौराहा अब सिर्फ ट्रैफिक पॉइंट नहीं,बल्कि शहर का नया हाई-फाई डेवलपमेंट ज़ोन बनने जा रहा है,गोमती नगर विस्तार में LDA ने 43.051 एकड़ का ले- आउट पास कर दिया है,जहां जल्द ही अत्याधुनिक कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, हॉस्पिटल और ग्रुप हाउसिंग खड़ी नज़र आएंगी,क्या-क्या होने वाला है यहां? कुल 11 प्रीमियम प्लॉट
ई-ऑक्शन के लिए तैयार,5,295 से 11,934 वर्गमीटर तक के बड़े-बड़े हाउसिंग प्लॉट,पूरे एरिया का 15% हिस्सा ग्रीन ज़ोन, मतलब खुली हवा और हरियाली,आरक्षित दर ₹80,633 प्रति वर्गमीटर,ई-ऑक्शन पोर्टल 15 दिसंबर 2025 से खुलेगा,LDA का कहना है कि यह प्रोजेक्ट 1090 को लखनऊ का नया कमर्शियल हॉटस्पॉट बना देगा,आसपास के इलाकों में जमीनों की कीमतें भी बढ़ने की संभावना है,शहरवासियों को मॉडर्न मार्केट,हेल्थकेयर और हाउसिंग की सारी सुविधाएं एक ही जगह मिलने वाली हैं।







