यहां जिला अस्पताल की इमरजेंसी से रेफर के बाद एंबुलेंस न मिलने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई मऊ में जिला अस्पताल की इमरजेंसी से रेफर के बाद डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिलने से मंगलवार की शाम जीउत (12) की तड़पकर मौत हो गई। मां शीला ने बताया कि परिसर में महज 50 मीटर की दूरी पर तीन एंबुलेंस खड़ी थीं।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी मुबारकपुर निवासी हरेंद्र मुसहर और शीला अपने बेटे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जीउत के अंदर रेबीज का संक्रमण होने की पुष्टि की। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी बीमारी कुछ हद तक सुधर सकती थी।
पिता और मां शीला ने लगातार एंबुलेंस की हेल्पलाइन नंबर 108 पर फोन करके मदद मांगी। वहीं इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी के सामने चंद कदम दूरी पर कई एंबुलेंस खड़ी रहीं, लेकिन डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंच सकी और जीउत की तड़प- तड़पकर मौत हो गई।
रिपोर्ट रामेंद्र कुमार







