जौनपुर
हार्ट पीड़ित के लिए पत्रकार ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करते हुए यह सन्देश दिया कि आज भी इंसानियत जिंदा है।
जानकारी के अनुसार सरोज दुबे निवासी भंडारी मोहल्ला जौनपुर इस समय आशा दीप हॉस्पिटल में भर्ती है। वह हार्ट जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
डॉक्टर ने बताया कि ब्लड की जरूरत है जिससे परिजन काफी परेशान हो गए।
जो कि शनि सिंह मिरशादपुर के माध्यम से जानकारी मिलते ही फास्ट न्यूज़ इंडिया के जिला संवाददाता नरेन्द्र शर्मा ने मानवता दिखाते हुए आई एम ए चेरिटेबल ब्लड बैंक पहुंचे जहां पर उपस्थित स्टाफ राहुल यादव, रोहित यादव, जसविंदर, सर्वेश यादव, किशन ने तत्परता दिखाते हुए एक यूनिट ब्लड उतार कर परिजनों को दिया।
परिजनों ने उक्त पत्रकार की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा







