लोकसभा में सांसद अरुण गोविल ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देशभर में मंदिर, चर्च, गुरुद्वारे, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं,
लेकिन मस्जिदों और मदरसों में यह व्यवस्था नहीं है, जबकि वे भी सार्वजनिक स्थल हैं। उन्होंने मांग की कि पारदर्शिता, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए मस्जिद-मदरसों में भी सीसीटीवी व्यवस्था अनिवार्य की जाए।








