अहरौरा, मीरजापुर
वाराणसी शक्ति नगर रोड स्टेट हाइवे पर चित्तविश्राम तिराहे के पास लगभग एक माह से खड़ी ट्रक में शुक्रवार को सायंकाल लगभग पांच बजे रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे ट्रक का पूरा केबिन जलकर राख हो गया।
राहगीरों ने पास में ही स्थित एक पेट्रोल पंप से समरसेबल से पईप से पानी लाकर आग पर किसी तरह काबू पाया, तब तक पूरा केबिन जलकर राख हो गया।
अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र के टिकरा ख़रंजा निवासी मुमताज खान की ट्रक उनके ऑफिस चित्तविश्राम के पास स्टेट हाइवे के किनारे लगभग एक माह से खड़ी थी।
शुक्रवार को खड़ी ट्रक के केबिन में रहस्य मय परिस्थितियों में अचानक आग लग गई और ट्रक धू धू कर जलने लगी यह देख राहगीरों ने रुक कर पुलिस को सूचना दिया और स्थानीय लोगों की सहयोग से पास में स्थित पेट्रोल पंप से समरसेबल से पाईप के माध्यम से पानी लगाकर आग पर काबू पाया।
मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव







