मीरजापुर
महुअरिया स्थित पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज में शुक्रवार, 05 दिसंबर 2025 को “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के-STEM” विषय पर आधारित जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में जनपद मीरजापुर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
त्रि-सदस्यीय निर्णायक मण्डल के कुशल निर्णय से बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सीनियर संवर्ग में अमन पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर ‘उभरती हुई प्रौद्योगिकी’ प्रदर्श के उप विषय में प्रथम स्थान, सत्यम चिरस्थायी कृषि विषय में प्रथम स्थान, उभरती हुई प्रौद्योगिकी’ प्रदर्श में ऋषि सिंह गुरु नानक इण्टर कॉलेज मीरजापुर द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रदर्शनी के जूनियर संवर्ग में अंकित सिंह गुरु नानक इण्टर कॉलेज, यशवी केसरी राजकीय हाईस्कूल आही, सुजीत राजकीय हाईस्कूल कोठी लालगंज, कार्तिक कुशवाहा पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज,उत्कर्ष राजकीय हाईस्कूल सुमतिया, तनु मौर्य राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज चुनार, अभिनव शुक्ला गुरु नानक इण्टर कॉलेज प्रथम स्थान पर रहे एवं किशन राजकीय हाईस्कूल इंदी वीरशाहपुर एवं अंकित राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर द्वितीय स्थान पर रहे।
चयनित सभी बाल वैज्ञानिकों के प्रदर्श का चयन मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रदर्शनी में जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर प्रभारी सुशील कुमार पांडे आयोजक विद्यालय से बृजेश कुमार यादव संचालक व सहयोगी रमाशंकर, संजय कुमार सिंह प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल कोठी लालगंज, विजिता सिंह, अखिलेश राजकीय हाईस्कूल सुमतिया उपस्थित रहे।
मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 6
Total views : 73444