वाराणसी नमोघाट पर चल रहे तमिल संगमम कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मंच की ओर बढ़ गया। कमांडो की त्वरित प्रतिक्रिया से युवक को मंच तक पहुँचने से पहले ही काबू में कर लिया गया, जिससे बड़ी सुरक्षा चूक टल गई युवक को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी जोगिंदर गुप्ता, जो सिटी स्टेशन पर पानी बेचने का काम करता है, घटना के समय अत्यधिक नशे में था। एसीपी विदूष सक्सेना ने बताया कि जोगिंदर शराब का अत्यधिक सेवन करता है और मानसिक तनाव से भी जूझ रहा है
पुलिस के अनुसार, युवक का मेडिकल परीक्षण किया गया और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे मानसिक चिकित्सालय भेज दिया गया है,जहाँ डॉक्टर उसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं। परिजनों ने भी पुष्टि की है कि वह लंबे समय से मानसिक रूप से अस्थिर है और नशे की लत के कारण उसका उपचार चल रहा है।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी











Users Today : 2
Users This Year : 24720
Total Users : 37313
Views Today : 2
Total views : 73440