चन्दौली सैयदराजा
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गाँजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद*के कुशल नेतृत्व मे दिनांक-19.11.2025 तो थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी धरौली क्षेत्र ग्राम राजापुर बाजार से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए उसके कब्जे से कुल 385 ग्राम गाँजा बरामद किया गया।
जिसकी पहचान 1.कलेन्द्र पुत्र स्व. रामगति र निवासी ग्राम धरौली थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली के रुप में हुई। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 347/25 धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
2.दिनांक-19.11.2025 तो थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम धरौली से एक अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए उसके कब्जे से कुल 890 ग्राम बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 1.राजवन्त पुत्र नागेन्द्र निवासी ग्राम उरगाँव थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली के रुप में हुई है। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 348/25 धारा 8/20 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







