गैंगस्टर अपराधी संजय कुमार वर्मा के साथ मिलकर कईयों का पैसा हड़पने वाला फरार जालसाज आरोपी दीपक सिंह को थाना प्रभारी विभूति खण्ड अमर सिंह के नेतृत्व में विभूति खण्ड पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।अभियुक्त दीपक सिंह जिला अम्बेडकरनगर निवासी है, जो लखनऊ के इंदिरानगर में किराए पर रहता है। दो साल पूर्व थाना विभूति खण्ड में दर्जनों मुकदमे दर्ज हुए थे, अभियुक्त अपने सह अभियुक्त संजय सिंह के साथ मिलकर एक गैंग चलाता है,
जिसमें 3 और सदस्य शामिल हैं। संजय सिंह गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है। अभियुक्त दीपक सिंह गैंगस्टर संजय सिंह के साथ मिलकर एक कंपनी के माध्यम से कई लोगों को प्लॉट और जमीन दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपए हड़पे और वापसी के पर धमकी देता था और बाद में फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर एसआई सय्यद अब्बास, एसआई राजेश यादव व आशीष कुमार ने अभियुक्त को इंदिरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। विभूति खण्ड पुलिस अभियुक्त की अन्य जनपद/जिलों में आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है







