इसी विषय के अन्तर्गत कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए काशी वासियों से अपील कि वाराणसी में जारी SIR प्रक्रिया (Special Summary Revision / मतदाता सूची पुनरीक्षण) को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार शिकायतें, आपत्तियाँ और गंभीर अनियमितताओं की सूचनाएँ प्राप्त हो रही हैं। यह स्थिति चिंताजनक ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक ढाँचे पर सीधा हमला है हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण किसी भी दल के राजनीतिक लाभ या हानि का साधन नहीं होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में इसके विपरीत हालात निर्मित किए जा रहे हैं।भाजपा का संदिग्ध पैटर्न—जिस बूथ पर हार, वहाँ सबसे तेज़ SIR जाँच के दौरान यह साफ़ दिखाई दे रहा है
कि जिन बूथों पर भारतीय जनता पार्टी को पिछली चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, उन्हीं बूथों पर SIR की प्रक्रिया असामान्य रूप से तेज़, दबावपूर्ण और आक्रामक तरीके से चलाई जा रही है।वहीं जिन बूथों पर भाजपा को बढ़त मिली थी, उन क्षेत्रों में SIR प्रक्रिया धीमी, सुस्त और कई जगहों पर लगभग ठप स्थिति में है।यह पैटर्न अपने-आप में संदेह पैदा करता है कि कहीं प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर मतदाता सूची को राजनीतिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं की जा रही?लोकतंत्र में पारदर्शिता सर्वोपरि—लेकिन यहाँ पारदर्शिता गायब है मतदाता सूची का निर्माण और संशोधन मूलतः एक पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया होती है।यह व्यवहार प्रशासन की निष्पक्षता को कठघरे में खड़ा करता है।हम जिलाधिकारी वाराणसी तथा SIR प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों से आग्रह नहीं, बल्कि सख़्त अपेक्षा व्यक्त करता हूँ कि—
1.संपूर्ण प्रक्रिया की समीक्षा की जाए
2.हर बूथ पर समान गति से और एक जैसी पारदर्शिता से कार्य हो
3.जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों को प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
4.गलत तरीके से हटाए गए नामों की तुरंत जाँच हो
5.टीमों की तैनाती में मनमानी बंद की जाए
वाराणसी जैसे ऐतिहासिक शहर में लोकतंत्र की प्रतिष्ठा बनी रहनी चाहिए।साथ ही मेरा आग्रह है काशीवासियों से अपील: जागरूक रहें—यह सरकार ‘वोट चोर’ के साथ ‘वोट कटवा’ भी है
हम काशी के नागरिकों से विनम्र लेकिन दृढ़ अपील करते हैं—
•अपने परिवार के हर सदस्य का नाम मतदाता सूची में चेक करें
•SIR टीम आने पर सही जानकारी दें
•गलत रूप से नाम हटाने की कोशिश हो तो तुरंत शिकायत करें
•पड़ोसियों और मित्रों को भी सतर्क रहने को कहें
क्योंकि अगर नागरिक चौकन्ना नहीं रहेंगे, तो यह सरकार वोट चोरी करती है और विपक्षी वोटरो का वोट कटवाती भी है।लोकतंत्र को मजबूत करने की ज़िम्मेदारी हर नागरिक की हैवाराणसी के मतदाताओं के अधिकार से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।हम हर नागरिक के साथ खड़े हैं, और इस पूरी प्रक्रिया की हर विसंगति को उजागर करते रहेंगे।
काशी का लोकतंत्र काशीवासी ही बचाएँगे—और हम सब मिलकर इसे सुरक्षित रखेंगे।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी
:-







