वाराणसी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर काशी में रविवार को भव्य ‘एकता यात्रा’ का आयोजन किया गया। वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा आयोजित इस यात्रा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश के वित्त मंत्री व

वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक तिवारी सहित सैकड़ों छात्र, छात्राएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा और सरदार पटेल के सम्मान में लिखे प्लेकार्ड लिए ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के उद्घोष लगा रहे थे।







