चन्दौली सकलडीहा
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा वारण्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एंव क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा के कुशल नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा
माननीय न्यायालय से जारी NBW में गिरफ्तारी हेतु दिनांक 17.11.2025 को वारण्टी अभियुक्त मोती पुत्र स्व0 लल्लू निवासी ग्राम बढवलखास थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 55 वर्ष को उसके घर ग्राम बढवलखास थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।







