काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी के मेयर बालेन शाह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद नागरिकों, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को संयम बरतने की अपील की है।
नेपाल में जारी आंदोलन के बीच बालेन शाह आंदोलनकारियों के बीच हीरो बनकर उभरे हैं। ओली के इस्तीफे के बाद अब बालेन ने एक भावनात्मक और दृढ़ संदेश में कहा कि अब समय है जब युवा न केवल अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें, बल्कि देश के भविष्य के लिए जिम्मेदारी भी उठाएं।
प्रधानमंत्री ओली के मंगलवार दोपहर को इस्तीफा देने के बाद, देश भर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, बालेन शाह ने अपने संदेश में कहा, “हमने साफ-साफ़ कहा था। यह बिल्कुल Gen-Z का आंदोलन है। प्रिय Gen-Z, आपके हत्यारे का इस्तीफा आ गया है। अब संयम बरतें।”
रिपोर्ट -जगदीश शुक्ला











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459