वाराणसी
वित्त एवं संसदीय कार्य और वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना का सोमवार की सुबह 4:40 बजे कैंट स्टेशन पर आगमन प्रस्तावित है।
वह सुबह 8:55 बजे सर्किट हाउस में भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।
सुबह 10 बजे से वह वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के विषय पर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
दिन में 3:15 बजे वह रथयात्रा स्थित पाणिग्रहण लॉन में आयोजित पदयात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे।
शाम 4:30 बजे वह ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।







