वाराणसी
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार की दोपहर लंका स्थित रविदास गेट के समीप रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। वह सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे।
इस दौरान डिप्टी सीएम एक छोटी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वह महमूरगंज स्थित शृंगेरी शंकराचार्य मठ में आयोजित विचार गोष्ठी में भी शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि सभी कार्यक्रमों के उपरांत डिप्टी सीएम दिन में लगभग 3 बजे लखनऊ वापस लौट जाएंगे।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445