वाराणसी- कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है और 5 नवंबर को इस बार देव दीपावली मनाई जाएगी पूरा घाट इस समय रंग पेंट के साथ चमक रहा है और चेट सिंह जिला पर लेजर शो की पूरी तैयारी हो चुकी है नगर निगम और पुलिस प्रशासन इस चुनौती के लिए पूरा तैयार है

नगर निगम की तरफ से महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं और मांझी समाज इस समय अपने पूरे नाव को डेंट पेंट करने में लगे हुए हैं।संजय मांझी ने बतलाया कि प्रशासन की तरफ से यहां बैरिकेडिंग की गई है अभी हम लोगों की प्रशासन के साथ मीटिंग भी हुई है इसमें एडीसीपीटी सरवन ने हम लोगों को बताया कि 3 शो में लेजर को चलेगा

इसमें टाइमिंग 6:20 720 और 8:20 पर लेजर शो चलेगा इसमें जो दूसरा लेजर शो चलेगा वह माननीय मुख्यमंत्री के लिए होगा। प्रशासन की तरफ से कई ड्रोन भी निगरानी के तौर पर उड़ेंगे कह सकते हैं कि प्रशासन और नगर निगम द्वारा कमर कस लिया गया है देव दीपावली को देखते हुए।
रिपोर्ट-धनेश्वर साहनी










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311