धनतेरस से शुरू होगी श्रद्धालुओं की भीड़, महंत शंकरपुरी बोले — दस लाख से अधिक होंगे दर्शनार्थी
वाराणसी धनतेरस के पावन अवसर से मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन 18 से 22 अक्टूबर तक कराए जाएंगे। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
महंत शंकरपुरी महाराज ने बताया कि पांच दिवसीय इस महोत्सव में दस लाख से अधिक श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा के दर्शन करेंगे। 17 अक्तूबर से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो जाएंगी।
सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का एडीसीपी ने निरीक्षण किया।
प्रशासन ने वृद्ध, महिला और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 18
Users This Year : 24792
Total Users : 37385
Views Today : 48
Total views : 73577