उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार दौर पर आ चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वह पटना में मंत्री नितिन नवीन और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दानापुर में वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यहां के कार्यक्रम के बाद वह सहरसा जाएंगे। वहां भाजपा प्रत्याशी व निवर्तमान विधायक डॉ. आलोक रंजन के नामंकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां भी सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे दानापुर क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष योजना बनाई गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 31
Users This Year : 24805
Total Users : 37398
Views Today : 63
Total views : 73592