चंदौली चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्साअधिकारी डा०रितेश कुमार के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मचारी संघ हेतु पदाधिकारीयो का चयन किया गया ।
सर्व सम्मति से संविदा कर्मचारियों के डा० सुरेंद्र कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सत्यम सिंह,महामंत्री रोशन आरा,कोषाध्यक्ष रोशन आरा,मीडिया प्रभारी शैलेश कुमार यादव को चुना गया ।
नवनियुक्त अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहली बार संगठन बना है । जिससे संविदा कर्मियों की शिकायतें और परेशानियो का निवारण हो सके ।
सभी संविदा कर्मचारियों ने प्रभारी चिकित्साअधिकारी डा. रितेश कुमार का आभार व्यक्त किया । जो हमेशा संविदा कर्मचारियों के हित के लिए खड़े रहते है ।
इस दौरान डाक्टर अंतिमा,शैलेश कुमार,बृजेश कुमार,पूजा कुमारी,प्रिंस रघुवंशी,लक्ष्मी ,अर्चना कुमारी आदि लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 54
Users This Year : 24828
Total Users : 37421
Views Today : 92
Total views : 73621