डीडीयू नगर नई दिल्ली में आयोजित विन्द फैमली – दिल्ली एनसीआर के भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद व प्रमुख समाज सेविका रीना बिंद की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर समाज के उत्थान, शिक्षा, एकता और रोजगार पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में डॉ. बिंद ने कहा कि बिंद समाज अब जाग चुका है, हमें अपनी पहचान खुद लिखनी होगी। उपस्थित लोगो को संबो
उन्होंने शिक्षा एवं खेल के साथ-साथ विकास के अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान शीर्ष स्तर पर बनाने के लिए जागरूक करना होगा। कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी चाभी है जो सारे ताले को लगाने व बताने का कार्य करेगी अगर हम शिक्षित नही रहेंगे तो चाभी को कहाँ लगाना है कहाँ बताना है लेकर घूमते ही रह जाएंगे ।
मौजूदा समय में हमारा समाज काफी पिछड़ा हुआ है, इसके लिए अपने नई पीढियों को पढ़ाने-लिखाने के साथ-साथ अन्य तरह के तमाम समाजिक श्रेणियों में विकास करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ताकि हमारे समाज का व्यापक स्तर पर उत्थान हो सके ।
उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता और प्रोफेसर जैसे प्रबुद्ध जनों की उपस्थित होना अपने आप में एक प्रेरणादायक अनुभव है। ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं कोई शिक्षा से, कोई न्याय से, कोई विज्ञान और तकनीक से, तो कोई सेवा भावना से समाज को नई दिशा दे रहा है।
इस सफल आयोजन के दौरान इंजी बृजेश बिंद, चंदन बिंद, प्रोफेसर डॉ. उमेश बिंद, इंजी मनोज बिंद सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 51
Users This Year : 24825
Total Users : 37418
Views Today : 89
Total views : 73618