चन्दौली
मुगलसराय पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सेंटरिंग का पटरा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को हमीदपुर में विवाद के दौरान दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह ने सेंटरिंग के पटरे से सत्ययम उर्फ लम्बू के सिर पर वार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले में थाना मुगलसराय पर मुकदमा संख्या 569/2026, धारा 109(1), 115(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 30 अक्टूबर को पटवनवा तिराहे के पास से आरोपी दिलीप सिंह उर्फ अजय सिंह (20 वर्ष), पुत्र स्व. पारस नाथ सिंह, निवासी हमीदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. अरुण सिंह – थानाध्यक्ष, मुगलसराय।
2. उ0नि0 सूरज रावत – थाना मुगलसराय।
3. हे0का0 सनोज़ सिंह – थाना मुगलसराय।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।







