चंदौली क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में शनिवार को सैलून एसोशिएशन ट्रस्ट उत्तर प्रदेश के बैनर तले प्रदेश पदाधिकारीयो की देखरेख में सैलून एसोशिएशन चन्दौली के जिला और ब्लाक चहनियां के पदाधिकारीयो का चयन किया गया । नवनियुक्त पदाधिकारीयो को पद के साथ प्रमाणपत्र बांटा गया ।
जिसमे जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा,जिलाउपाध्यक्ष विक्रमा शर्मा,हीरालाल शर्मा,दीपक शर्मा,सतीश शर्मा,जिला महामंत्री शमशेर सलमानी,जिला संयुक्त मंत्री प्रमोद शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष अंगद शर्मा और जिला संगठन मंत्री मुहम्मद हुसैनी,सुकन्दर शर्मा,त्रिलोकी शर्मा को बनाया गया है ।
वही ब्लाक अध्यक्ष चहनियां बुलबुल सलमानी,महामंत्री राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,कोषाध्यक्ष अलीजान,ऑडिटर अनिल शर्मा,संयुक्त मंत्री प्रभाकर शर्मा,सूचना मंत्री जयप्रकाश शर्मा,संगठन मंत्री गोरख शर्मा,उपसचिव लाल मोहम्मद शर्मा को बनाया गया है । नवनियुक्त अध्यक्ष बसंत शर्मा और बुलबुल सलमानी ने संयुक्त रूप से कहा कि जैसे हर शनिवार को सैलून की दुकान बंद होती थी वैसे ही बन्द रहेगा । बंदी में समाज के लोगो से मिलकर उनकी समस्यायों का निस्तारण किया जायेगा ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय सबिता शर्मा,प्रदेश सचिव बिनोद शर्मा,पूर्वांचल अध्यक्ष आनन्द शर्मा,वाराणसी महानगर वाराणसी अध्यक्ष भइया लाल शर्मा,बीरेन्द्र शर्मा,प्रमोद शर्मा,चुलबुल सलमानी,अलाऊ सलमानी,बाबूलाल शर्मा,लालू शर्मा आदि उपस्थित रहे ।











Users Today : 63
Users This Year : 24837
Total Users : 37430
Views Today : 101
Total views : 73630