चन्दौली शहाबगंज क्षेत्र के कौड़िहार गांव में रविवार को अभिनंदन फिजिकल अखाड़ा का उद्घाटन किया गया। क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह अखाड़ा क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होगा।अखाड़े का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है।
इसके माध्यम से युवाओं को सेना भर्ती जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। साथ ही, यह अखाड़ा क्षेत्र के युवाओं को खेल और अन्य शारीरिक गतिविधियों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।अखाड़े के संचालक अभिनंदन कुमार ने बताया कि इसे खोलने का लक्ष्य क्षेत्र के युवाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहाँ वे अपने शारीरिक और मानसिक कौशल का विकास कर सकें।
इस उद्घाटन समारोह में ग्राम प्रधान अशोक सिंह यादव, प्रधान कमलेश यादव, हिरण यादव, रोहित कुमार, सुजीत कुमार मौर्य, और विमल चौहान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - अलीम हाशमी











Users Today : 64
Users This Year : 24838
Total Users : 37431
Views Today : 102
Total views : 73631