बनारस स्वर्ण कला केन्द्र महमूरगंज क़े आउटलेट पर लगी भीषण आग, आग पर तीन घंटे में पाया काबू दमकल कर्मियों क़े जवानो नें , चोटिल होने के बाद भी जारी रखा रेस्क्यू अभियान जवानो नें

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी न्यूज़ : –

खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर सें है जहां पर आज सुबह तड़के रथयात्रा महमूरगंज स्थित बनारस स्वर्ण कला केन्द्र के दुकान में भीषण आग लग गई आग लगने की घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी’ का माहौल रहा जिससें हड़कंप मच गया।

दमकल विभाग की कार्यवाही और जवानों के साहस से बड़ा हादसा टल गया। सुबह-सुबह लगभग 05:35 बजे नियंत्रण कक्ष को सूचना मिलते ही मात्र एक मिनट बाद 05:36 बजे भेलूपुर अग्निशमन केन्द्र से दो और चेतगंज अग्निशमन केन्द्र से तीन, कुल पाँच दमकल गाड़ियाँ आवश्यक कर्मचारी व उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी वाराणसी आनन्द सिंह राजपूत के निर्देशन एवं अग्निशमन अधिकारी भेलूपुर के नेतृत्व में आग बुझाने का कार्य प्रारंभ हुआ। घटनास्थल पर कुछ शटर बंद होने के कारण भीतर प्रवेश में बाधा आ रही थी, जिस पर चेतगंज से बहु-आपदा मोचन वाहन मंगाकर शटरों के ताले काटे गए।

भूतल पर कृत्रिम छत, लकड़ी के सामान, घड़ी की दुकान और सोने-चांदी का सुरक्षित कक्ष स्थित था, जिसमें लकड़ी के सामान और कृत्रिम छत जल गई थी, जिसे बुझा दिया गया। अंदर धुआँ काफी भर गया था और आग की गर्मी प्रथम तल तक पहुँच गई थी, जहाँ साड़ियों का प्रदर्शन कक्ष है।

दमकल कर्मियों ने श्वास यंत्र धारण कर सीढ़ी के सहारे ऊपरी तल पर चढ़कर काँच की दीवारें तोड़कर धुआँ बाहर निकाला और ठंडा करने की कार्रवाई की। आग बुझाने के दौरान कुछ कर्मियों की उंगलियों में आंशिक चोटें भी आईं, फिर भी उन्होंने उपचार के बाद भी अभियान जारी रखा और अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटे। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 08:35 बजे आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।

आग को किसी अन्य भवन में फैलने से रोक लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

 

रिपोर्ट –  विवेक कुमार यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई