कैबिनेट का बड़ा फैसला: जेवर एयरपोर्ट अब ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ, 09 अक्टूबर

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव पारित कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया

कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नामकरण उत्तर प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। साथ ही कैबिनेट ने प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के सम्मान में अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री जी ने सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्षों की निरंतर और समर्पित सार्वजनिक सेवा पूरी की है। यह भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। यह यात्रा केवल सत्ता की नहीं, बल्कि ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ ‘जनसेवा से जनकल्याण और जनभागीदारी से जनविश्वास’ की यात्रा है।”

सीएम ने गिनाईं 25 वर्षों की उपलब्धियां –

1. कनेक्टिविटी: प्रदेश में 2,483 किमी के 42 नेशनल हाईवे पर ₹60 हजार करोड़ का निवेश, दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ₹30 हजार करोड़ की नमो भारत RRTS जैसी परियोजनाएं। जेवर एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था और वैश्विक कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगा।

2. औद्योगिक क्रांति: दादरी फ्रेट कॉरिडोर जंक्शन, वाराणसी में देश का पहला मल्टीमॉडल पोर्ट और फ्रेट विलेज, लखनऊ में ब्रह्मोस यूनिट और डिफेंस कॉरिडोर।

3. किसान कल्याण: पीएम किसान सम्मान निधि से 3 करोड़ किसानों को ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा, 86 लाख किसानों की कर्जमाफी और गन्ना किसानों को ₹3.30 लाख करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान।

4. गरीब कल्याण: 65 लाख आवास, 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, जल जीवन मिशन से 2.46 करोड़ परिवारों को नल से जल।

5. सांस्कृतिक पुनर्जागरण: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास, 66 करोड़ श्रद्धालुओं वाला प्रयागराज महाकुंभ और काशी तमिल संगमम।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत-2047’ के संकल्प को पूरी ऊर्जा और निष्ठा से साकार करती रहेगी।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई