कांशीराम की पुण्यतिथि पर CM योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा, “सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों को सशक्त स्वर देने वाले मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। सामाजिक भागीदारी और वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए उनका संघर्ष हमें समान अवसर, सम्मान व अधिकारों से युक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है।”

केशव मौर्य ने भी किया नमन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “सामाजिक न्याय के प्रखर स्वर, शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उपेक्षित वर्गों को अधिकार, सम्मान और समान अवसर दिलाने के लिए समर्पित कर दिया। सामाजिक समरसता और समानता के लिए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे।”

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर को BSP संस्थापक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके सामाजिक न्याय के योगदान को याद किया।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई