रोहनिया विधायक ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ एवं ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर आयोजित जनपद स्तरीय रंगोली निर्माण प्रतियोगिता में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से राष्ट्र प्रेम और सेवा भाव को दर्शाया।

अपने संबोधन में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि रंगोली हमारी भारतीय संस्कृति और संस्कारों की पहचान है, इसके माध्यम से युवा अपनी कल्पना और राष्ट्र के प्रति सोच को व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है, ऐसे आयोजन युवाओं में रचनात्मकता और सामाजिक दायित्व की भावना जगाते हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों की कला की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बीएसए,जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, विनोद पटेल ,श्याम बली पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई