जिसमें कमलेश कुमार पांडेय प्रभारी अधीक्षक,सोहन लाल क्रीड़ा संयोजक,धर्मपाल केयर टेकर,हरिनंदन व बहादुर व गोविन्द गौतम चतुर्थ श्रेणी सेवा प्रदाता,राहुल सिपाही,राकेश शुक्ला होम गार्ड, सूर्यनारायण होम गार्ड, राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर में उपस्थित रहे, जिन्होने बताया कि जनपद चन्दौली के कुल 28 किशोर अपचारी है।
सचिव महोदया द्वारा किशोर अपचारी से उनकी समस्याओं के बारे में पूछने पर किशोर अपचारी द्वारा बताया गया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। पूर्ण कालिक सचिव निकिता गौड़ द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह के पाकशाला का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान किशोर अपचारियों से मिले पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का ध्यान देने के लिए निर्देशित किया सचिव ने किशोरों को पढ़ने के लिए जागरूक किया तथा बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी ढ़ाचे के संबंध में किशोरों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए पॉक्सो एक्ट 2012 के बारे में जागरूक किया।
उन्होने प्रभारी अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक किशोर अपचारी के अभिभावक द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता की मांग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के कार्यालय से किया जा सकता है। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि सुबह और दोपहर का भोजन मीनू के अनुसार दिया जाता है।








