वाराणसी:
राजातालाब क्षेत्र के आराजीलाईन विकास खंड में गांव गिराव के बच्चों को जूडो-कराटे का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बच्चों की शाम रोजाना 2 घंटे ट्रेनिंग होती है. एक घंटा शारीरिक व्यायाम और एक घंटा कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस ट्रेनिंग का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना है. ट्रेनर गंगापुर इंटर कालेज के 11 वी के छात्र कराटे में ब्लैक बेल्ट धारी आकाश पटेल पर ऐसा जुनून सवार है कि वह बगैर किसी लालच के स्कूल में पढ़ाई के बाद शाम को रोजाना मैदान पर पहुंच जाते हैं.
महिलाओं व बालिकाओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं. इसी को देखते हुए यहाँ के यहाँ सम्पूर्णा लान में बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण बिल्कुल फ्री में दिया जा रहा है. ये ट्रेनिंग पाँच बार ब्लैक बेल्ट धारी शोभनाथ पटेल के नेतृत्व में दी जा ही है. जूडो कराटे में दक्ष ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक आकाश पटेल ने बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे व शारीरिक व्यायाम करा रहे हैं.

बीते दो साल से अधिक समय से कराटे की फ्री कोचिंग आकाश साल 2024 में बालक, बालिकाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण केंद्र खोला है. इसमे 6 साल की आयु से लेकर 18 साल तक दो दर्जन से अधिक बालक-बालिकाओं को जूडो, कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके लिए लान में रोजाना 2 घंटे के क्लास संचालित की जा रही है.
1 घंटा कराटे और 1 घंटा शारीरिक व्यायाम का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मकसद यही है कि बालक-बालिकाएं आपात स्थिति में खुद की आत्मरक्षा कर सकें.
सेल्फ डिफेंस सिखाते समय कराटे कोच ने देखी थी काबिलियत अब तक यहां के बच्चों ने कई चैंपियनशिप में अपना दम खम दिखाया है कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में यहाँ की महिमा पटेल ने सब जूनियर आयु वर्ग में गोल्ड मेडल, वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पीयूष वर्मा व आनवी सिंह ने सिल्वर मेडल, तक जीते हैं
बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना ही मकसद
बता दें कि आधुनिक युग में महिलाएं व बालिकाएं धरातल से लेकर आसमान तक हर जगह अपनी उपस्थित दर्ज करवा रही हैं. ऐसे में सीमित समय में खुद की रक्षा करना एक बड़ी चुनौती है. इसके मद्देनजर यहाँ के युवा आकाश पटेल ने मुफ्त कराटे प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है.
बच्चों को आत्मनिर्भर व आत्मरक्षा के लिए शुरू की गई मुहिम उनके भविष्य के लिए कारगार सिद्ध होगी. इससे वे आत्मरक्षा का हुनर सीखकर आत्मबल के साथ आत्मविश्वास के साथ किसी भी मुश्किल हालात से निपट सकते हैं.










Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492