लखनऊ, 8 अक्टूबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पद्म श्री’ से सम्मानित नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण और सशक्त अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया।
सीएम योगी ने कहा कि नाना पाटेकर ने न केवल पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि अपने सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। विशेष रूप से किसानों के लिए उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
ॐ शांति।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498