मीरजापुर।
अभियान के तहत गुरुवार को लालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थाना लालगंज में वर्ष 2024 व 2025 के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 99 मुकदमों में बरामद कुल 1529 लीटर अवैध शराब का न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया
शराब के विनष्टीकरण के दौरान नायब तहसीलदार लालगंज राजू यादव, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर, आबकारी निरीक्षक सौरभ वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक लालगंज वेद प्रकाश पाण्डेय सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे पुलिस के अनुसार न्यायालय से विनष्टीकरण की अनुमति मिलने के बाद गठित टीम की मौजूदगी में बरामद अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया
पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा,










Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486