जौनपुर। नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन जौनपुर पहुंचकर गार्द की सलामी ली और इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार संभालते ही यशवीर सिंह के हाथों में जौनपुर पुलिस की कमान आ गई है। अब उनके नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को नई दिशा देने की चुनौती होगी।

नए एसएसपी के सामने अपराध पर प्रभावी अंकुश, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।
नए कप्तान के आने के बाद जौनपुर पुलिस की कार्यशैली में क्या बदलाव दिखता है और अपराधियों के खिलाफ कितनी सख्ती होती है, इस पर अब सभी की निगाहें टिकी हैं।











Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504