चन्दौली सकलडीहा,
विकास खंड परिसर में आगामी 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। इसको लेकर बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय के नेतृत्व में तैयारी तेज कर दिया गया है।
सामुहिक विवाह के तहत कुल 45 आवेदन किया गया था। जिसमें प्रथम चरण में दो अपात्रों को सूची से बाहर कर दिया गया है। शेष का सत्यापन के लिये सचिवों को निर्देशित किया गया है।
सकलडीहा विकास खंड में आगामी दिनों मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह को लेकर तैयारी विभागीय अधिकारियों की ओर से शुरू कर दिया गया है। सामुहिक विवाह के तहत हर कन्या के खाते में 75 हजार रुपये नकद ऑनलाइन दिया जाएंगे। साथ ही 10 हजार रुपये के उपहार और कपड़े भी मिलेंगे। प्रति शादी पर 15 हजार रुपये का खर्च विभाग द्वारा लिया जाता है।
सामुहिक विवाह को लेकर अधिकारियों की ओर से सत्यापन कार्य तेज कर दिया गया है। कुल 45 आवेदन में दो लाभार्थियों के अपात्र होने पर सूची से बाहर कर दिया गया है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है।
आगामी 17 अक्तूबर को ब्लॉक परिसर में शादी कराई जायेगी। लाभार्थियों के सत्यापन को लेकर सचिवों को निर्देश दिया गया है। सत्यापन कार्य में लापरवाही पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, एडीओ समाज कल्याण जगदीश यादव, अनिल सिंह, सचिव पवन दूबे, प्रिया मौर्या, शशिकांत भारती, अरविंद गौतम, संजय यादव, राम सिंह, त्रिलोकी सिंह, संदीप गौतम, अमित कुमार, विनय कुमार, रजनीश सहित सचिव और अधिकारी मौजूद रहे।







