शारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी ने पार्किंग व विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। आगामी शारदीय नवरात्र मेला एवं विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ श्रद्धालुओं के विश्राम स्थल एवं विभिन्न वाहन पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवागमन, वाहनों की पार्किंग, विश्राम स्थलों की व्यवस्था तथा यातायात संचालन से जुड़े बिंदुओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। पार्किंग स्थलों पर वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के साथ ही प्रवेश और निकासी मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

एसपी ने कहा कि विंध्याचल धाम में नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन को भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा।पुलिस अधीक्षक ने मां विंध्यवासिनी देवी के सुगम एवं सुरक्षित दर्शन-पूजन को प्राथमिकता देते हुए

जनपदीय पुलिस को व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रखने को कहा।
पुलिस प्रशासन की ओर से नवरात्र मेले को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार तैयारियां की जा रही हैं।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई