दो दिन काशी में रहेंगे नितिन नवीन, जनसभा के साथ जैन जी से करेंगे संवाद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय (7-8 अक्टूबर) दौरे पर बुधवार को काशी आएंगे। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ काशी में पहली बार जनसभा करेंगे। इसके साथ ही वह आठ अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे।

नितिन नवीन बृहस्पतिवार को काशी विद्यापीठ में जैन जी से संवाद भी करेंगे। वह पूर्व विधायक, पूर्व सांसदों के साथ ही शहर के विशिष्टजनों और बुद्धिजीवियों से भी सीधा संवाद करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन इससे पहले एक बार काशी आए थे। उस दौरान उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए थे।

7 अक्टूबर को जनसभा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन बुधवार को होगा। गुजरात के वडनगर से आने वाले बाइक यात्रियों का जगतपुर इंटर कॉलेज, रोहनिया में स्वागत किया जाएगा और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इंटर कॉलेज परिसर में दोपहर 2:30 बजे जनसभा होगी, जिसमें करीब 50 हजार लोगों के आने का अनुमान है।

भाजपा से मिली जानकारी के मुताबिक, जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गोकुल धाम जाएंगे। वहां भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। काशी क्षेत्र के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से मिलेंगे। इसके अलावा विधायक और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्र प्रभारी और क्षेत्रीय महामंत्री के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेंगे। एमएलसी प्रत्याशियों के साथ भी बैठक करेंगे। बुधवार रात नौ बजे होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऑनलाइन जुड़ेंगे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई