बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर सहायता आयोजन के तैयारियों के सम्बन्ध में किया गया बैठक ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 01.11.2026 को जनपद चन्दौली में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है। कलेक्ट्रेट सभागार चन्दौली में पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत कि गयी। जिसमें अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जनपद के समस्त विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को बताया गया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम विकास अधिकरण, डूडा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, दिव्यांगजन विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, कृषि विभाग, बेसिक शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा/प्राविधिक शिक्षा/उच्च शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, बैंकिंग, कौशल विकास,

डेयरी विकास, पशुपालन विभाग, दूग्ध विभाग, मत्स्य पालन विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, युवा कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, संस्कृति विभाग, परिवहन विभाग, नाबार्ड, रेशम विभाग, वन विभाग, डाक विभाग, आई०टी०आई०, नगर पालिक परिषद, नेडा, खनन, कृषि उत्पादन मंडी समिति, विद्युत वितरण, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्वतः रोजगार, जल शक्ति विभाग, खादी ग्रामोद्योग तथा महिला कल्याण विभाग आदि विभागो को उक्त मेगा/वृहद विधिक सहयता एवं सेवा शिविर में सम्मिलित किया गया है,

समस्त पदाधिकारीयों को बताया गया कि अपने अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का प्रचार प्रसार प्रतिदिन की दिनचर्या में सम्मिलित करें जिससे विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रति आमजन मानस में जागरूकता उत्पन्न हो सके और वे उन योजनओं का लाभ ले सके।

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई