वाराणसी
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर से वाराणसी आए बाइक सवारों का कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भव्य स्वागत किया।
विधायक और उनके साथ खड़े सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम बाइक सवारों पर पुष्प वर्षा की, फिर अंगवस्त्रम पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, मण्डल अध्यक्ष प्रीति सिंह बघेल, मण्डल महामंत्री जीतेन्द्र पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, भाजयुमो महानगर मन्त्री सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, लल्लन सोनकर, मोनिका यादव, राहुल जायसवाल, मनोज यादव, कंचन निषाद, राघवेंद्र मिश्रा, अनिरुद्ध कनौजिया, गौरव गुप्ता, राजकुमार सिंह, भईया लाल, रितेश पाल, आलोक सिंह, देवेन्द्र सिंह, गोविंद मौर्य, गुड्डू सोनकर, विवेक यादव, जितेंद्र सिंह, ऋषभ सिन्हा, दिव्यांश, स्वयं श्रीवास्तव, कृष्णा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







