चन्दौली
सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर ब्लॉक परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख सदर संजय सिंह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और लाभार्थी पहुंचे।
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय सिंह ने ब्लॉक परिसर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें।

इस दौरान उन्होंने अन्नप्रासन व गोंद भराई की रस्म पूरी कराई।
कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को सरकारी योजनाओं, उनके लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख सदर संजय सिंह ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीणों और जरूरतमंदों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी, बांटे गए ट्राई साइकिल।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को ट्राई साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मदद और सम्मान पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि हर पात्र व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के उसका हक मिले।







